
x
Shimla. शिमला। हिमाचल सरकार ने आखिरकार स्कूली खेलों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें अंडर-14 और अंडर-19 स्पोट्र्स शामिल हैं। अंडर-14 खेलें 21 और 26 अगस्त को शुरू होंगी। कैलेंडर में अंडर-12 खेलों का जिक्र नहीं है, जबकि अंडर-19 खेलों को घोषित कर दिया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार 21 अगस्त से अंडर-14 टूर्नामेंट और चार सितंबर से अंडर-19 टूर्नामेंट शुरू होंगे। अंडर-14 टूर्नामेंट के बच्चों को पहली बार रिफ्रेशमेंट का भी प्रावधान किया गया है। हिमाचल प्रदेश राजकीय शारीरिक शिक्षक संघ ने इस फैसले का स्वागत किया है। शिक्षा विभाग ने कुल 24 दिन का स्पोट्र्स कैलेंडर जारी किया है।
जिसमें जोनल जिला और स्टेट लेवल स्पोट्र्स शामिल हैं। जिला स्तरीय टूर्नामेंट में अंडर-14 माइनर गल्र्स का पहली सितंबर से, अंडर 14 मेजर ब्वॉयज का तीन सितंबर, माइनर ब्वॉयज का सात सितंबर, मेजर गल्र्स का नौ सितंबर और अंडर-14 बॉयज एंड गल्र्स का 18 और 21 सितंबर को टूर्नामेंट होगा। इसी तरह स्टेट लेवल टूर्नामेंट का शेड्यूल 25 सितंबर से 13 अक्तूबर तक दिया गया है। इसके लिए शिमला, मंडी, चंबा, ऊना, कांगड़ा और हमीरपुर वेन्यू तय किए गए हैं। अंडर-14 के लिए कुल 26 दिन टूर्नामेंट के लिए रखे गए हैं, जबकि अंदर-19 के लिए कुल 24 दिन टूर्नामेंट के लिए होंगे। इस शेड्यूल से यह भी स्पष्ट हो गया है कि अंडर 12 खेलें अब कैलेंडर का हिस्सा नहीं हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





