भारत
हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने बनाई नई समितियां, 2025-26 के लिए किया गठन
Shantanu Roy
3 April 2025 3:38 PM IST

x
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने वर्ष 2025-26 के लिए नए सिरे से विधायकों की कमेटियों का गठन किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने नई समितियों को अपनी मंजूरी प्रदान की है, जिसके बाद विधानसभा सचिवालय ने इनकी अधिसूचना जारी कर दी है। लोक लेखा समिति के सभापति अनिल शर्मा होंगे। उनके साथ सदस्यों के रूप में डा. हंसराज, बलबीर सिंह वर्मा, संजय रतन, इंद्र सिंह, जीत राम कटवाल, डा. जनक राज, मलेंद्र राजन, केवल सिंह पठानिया, कैप्टन रणजीत सिंह व कमलेश ठाकुर को रखा गया है। प्राक्कलन समिति में सभापति राकेश कालिया होंगे। सदस्यों के रूप में सुधीर शर्मा, सतपाल सिंह सत्ती, पवन कुमार काजल, राकेश जमवाल, नीरज नैय्यर, दलीप ठाकुर, त्रिलोक जमवाल, अजय सोलंकी, कुलदीप ङ्क्षसंह राठौर हरदीप सिंह बावा को शामिल किया गया है। लोक उपक्रम समिति में किशोरी लाल सभापति होंगे।
उनके अलावा विपिन सिंह परमार, बिक्रम सिंह, सुखराम, इंद्र दत्त लखनपाल, सुरेंद्र शौरी, भुवनेश्वर गौड़, पूर्ण चंद ठाकुर, सुरेश कुमार, हरीश जनारथा व विवेक शर्मा सदस्य होंगे। कल्याण समिति मोहन लाल ब्राक्टा सभापति होंगे। विनोद कुमार, रणधीर शर्मा, राम कुमार, रीना कश्यप, लोकेंद्र कुमार, दीपराज, चंद्र शेखर, सुदर्शन सिंह बबलू, विनोद सुल्तानपुरी व अनुराधा राणा सदस्य हैं। स्थानीय निधि लेखा समिति संजय रतन की अध्यक्षता में है जिसमें डा. हंसराज, सतपाल सिंह सत्ती, प्रकाश राणा, संजय अवस्थी, मलेंद्र राजन, आशीष शर्मा, कुलदीप ङ्क्षसह राठौर, विवेक शर्मा सदस्य बनाए गए हैं। कार्य सलाहकार समिति के सभापति विधानसभा अध्यक्ष होंगे तो विनय कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जयराम ठाकुर, सुखराम व केवल सिंह पठानिया सदस्य होंगे। नियम समिति भी अध्यक्ष की ही अध्यक्षता में होगी, जिसमें विनय कुमार, हर्षवर्धन चौहान, सतपाल सिंह सत्ती, बलबीर वर्मा, संजय रतन व अजय सोलंकी सदस्य हैं। इनके अलावा पुस्तकालय, अनुसंधान एवं संदर्भ समिति तथा ई-गवर्नेंस एवं सामान्य प्रयोजनों संबंध समिति भी बनाई गई है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





