भारत
हिमाचल पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा आज, 16 हजार युवा देंगे पेपर
Shantanu Roy
16 Jun 2025 4:19 PM IST

x
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा 15 जून यानी आज है। इसे लेकर लोक सेवा आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बार पहली बार प्रदेश के सिर्फ पांच जिलों में ही इस भर्ती के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, शिमला और बिलासपुर जिला में ही लिखित परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें मंडी जिला के मंडी के अलावा सुंदरनगर और बल्ह में भी परीक्षा केंद्र हैं, जबकि कांगड़ा में धर्मशाला और पालमपुर में अलग-अलग परीक्षा केंद्र होंगे।
अन्य तीन जिलों में सिर्फ जिला मुख्यालय पर ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शिमला जिला में भी सिर्फ शिमला शहर में ही परीक्षा केंद्र रखा गया है। इसमें हिमाचल प्रदेश सरकार 1088 पुलिस जवानों के पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया करवा रही है। 708 पद पुरुषों के लिए और 380 पद महिला कांस्टेबल के लिए हैं। ग्राउंट टेस्ट में 16000 अभ्यर्थी ही सफल हो पाए हैं, जो 15 जून को लिखित परीक्षा देंगे। लिखित परीक्षा सुबह 11 से शुरू होकर दोपहर बाद एक बजे तक चलेगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





