भारत

Himachal News: सत्ता बचाने को जेल बना दिया था देश

Shantanu Roy
27 Jun 2024 11:21 AM GMT
Himachal News: सत्ता बचाने को जेल बना दिया था देश
x
Shimla. शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला द्वारा आपातकाल पर निंदा प्रस्ताव की जमकर सराहना करते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि अपनी सरकार और ख़ुद को बचाने के लिए इंदिरा गांधी ने देश के डेढ़ लाख से ज़्यादा लोगों को जेल में डाल दिया। आंतरिक सुरक्षा के नाम पर ऐसी तानाशाही की गई कि लोगों से कोर्ट जाने के भी अधिकार छीन लिए गए। आपातकाल देश के लोकतंत्र और एक काला धब्बा है, जिसकी जिम्मेदारी कांग्रेस पर है। कांग्रेस के तानाशाही सोच का यह काला दाग कभी मिटेगा भी नहीं। दु:ख की बात यह है कि आज भी कांग्रेस है
तनाशाही के साथ काम कर रही है।
प्रदेश में सरकार की कार्यप्रणाली से भी इसका आसानी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है। यह निंदा प्रस्ताव यह बताता है कि देश में संविधान के ऊपर कुछ भी नहीं है। आज लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को यह बताना चाहिए कि कांग्रेस संविधान और संवैधानिक मूल्यों का किस कद्र गला घोंटा। आज ज़्यादातर जो लोग इंडी एलायंस के साथ हैं, उनकी पार्टियों के नेताओं को आपातकाल में जेलों में ठूंस कर यातनाएं दी गई थीं। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों द्वारा कांग्रेस को पूरी तरह नकार देने के कारण हताशा में हैं, इसलिए वह बेफिजूल बातें कर रहे हैं। यह सरकार पूरी तरह से नाकाम हो गई है। लोगों सिर्फ़ परेशान करने के अलावा कोई काम नहीं कर रही है। रोजग़ार से लेकर विकास के मामले में यह सरकार पिछली सरकार के कामों को एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा पाई है।
Next Story