भारत
नीट पेपरलीक के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेगी हिमाचल कांग्रेस
Shantanu Roy
30 May 2026 3:42 PM IST

x
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि देश में सीबीएसई परीक्षाओं में सामने आ रही अनियमितताओं और नीट पेपर लीक मामले के विरोध में एक या दो जून को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ ज्ञापन सौंपा जाए। प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने इस संबंध में सभी जिला अध्यक्षों से कहा है कि वे अपने-अपने जिलों के उपायुक्तों के माध्यम से भारत के माननीय राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजें। ज्ञापन में देश की परीक्षा प्रणाली की अखंडता बनाए रखने में केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री की कथित विफलताओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विनोद जिंटा ने कहा कि देशभर में लगभग 24 लाख छात्रों ने नीट परीक्षा में भाग लिया था, लेकिन पेपर लीक विवाद और मूल्यांकन प्रक्रिया में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं के कारण लाखों छात्रों और उनके परिवारों को भारी मानसिक तनाव और चिंता का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि सीबीएसई और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों ने छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक, कुप्रबंधन और परीक्षा प्रणाली में बार-बार सामने आ रही गड़बडिय़ां देश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में केंद्र सरकार की पूर्ण विफलता को दर्शाती हैं। जिंटा ने कहा कि अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय केंद्रीय शिक्षा मंत्री विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ निराधार और गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी कर रहे हैं, जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है। उन्होंने सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों से अपील की है कि ज्ञापन कार्यक्रम में पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि देश के प्रतिभाशाली युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाया जा सके।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





