
x
Hospice. धर्मशाला। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सभी गांवों को बेहतर मोबाइल नेटवर्क सुविधा देने के लिए 660 नए टावर स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अभी तक राज्य के 12 जिलों में 423 टावर स्थापित करके 66 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल संचार नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए 38 टावर्स स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अब तक 37 टावर्स स्थापित कर दिए गए हैं। केंद्रीय संचार मंत्री ने यह जानकारी राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी द्वारा पूछे गए एक सवाल के जबाव में सदन में दी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सुरक्षा की दृष्टि से तीन बॉर्डर आउटपुट/इनपुट टावर्स स्थापित किये जायेंगे। बीएसएनएल द्वारा 4जी रोलआउट में सभी स्वदेशी उपकरण लगाए गए हैं और फिऩलैंड, स्वीडन, चीन और साउथ कोरिया के बाद भारत पांचवां देश बना है, जिसने सभी स्वदेशी उपकरणों के उपयोग से 4जी नेटवर्क को रोल आउट किया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





