
x
बड़ी खबर
Hamirpur. हमीरपुर। हिम आंचल पेंशनर्ज संघ का एक शिष्टमंडल प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम की अगुवाई में 62 से 65 वर्ष के पेंशनरों को पेंशन संशोधन के बकाया का भुगतान करने बारे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से उनके हमीरपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस, हमीरपुर में मिला व उन्हें इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया। शिष्टमंडल द्वारा मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें अवगत करवाया गया कि 65 से 70 वर्ष के संबंध में हुई घोषणा के बाद अदायगी के लिए मात्र 62 से 65 वर्ष के पेंशनर पेंशन संशोधन के लाभ पाने से वंचित रह जाएंगे जिनकी संख्या में भी कम है।
मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल को बताया कि 65-70 वर्ष के भुगतान बारे आदेश जारी हो जाएंगा। अब भुगतान हेतु मात्र 62 से 65 वर्ष के पेंशनर ही पेंशन संशोधन एरियर पाने हेतु शेष रह जाएंगे जिन्हें भी शामिल करते हुए 62 से 70 वर्ष तक के समस्त पेंशनरों को पेंशन संशोधन के बकाया एरियर, ग्रैच्युटी, का भुगतान करने संबंधी इक्_ा आदेश जारी करने का आग्रह किया गया, जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार इस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। शिष्टमंडल में प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम के साथ मुख्य संरक्षक योगराज शर्मा, मुख्य संगठन सचिव प्रशोत्तम दास शर्मा, खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा, हमीरपुर खंड प्रधान देवराज पटियाल शामिल रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





