भारत

परवाणू में हाईटेक कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

Shantanu Roy
22 Jun 2026 5:22 PM IST
परवाणू में हाईटेक कंप्यूटर लैब का शुभारंभ
x
Parwanoo. परवाणू। परवाणू में रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3080 के गवर्नर रवि प्रकाश ने रोटरी क्लब परवाणू का आधिकारिक दौरा किया। डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटेरियन पंकज पांडेय एवं असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन प्रशांत गोयल भी उपस्थित रहे। परवाणू पहुंचने पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन पुनीत कपूर और सचिव रोटेरियन चांद कमल शर्मा ने टीम सहित स्वागत किया। दौरे के दौरान गवर्नर रवि प्रकाश ने सेक्टर-5 स्थित रोटरी वोकेशनल सेंटर का निरीक्षण किया और वहां संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। इस अवसर पर क्लब द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सामाजिक कार्यों और आगामी प्रोजेक्ट्स की विस्तृत जानकारी
प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम में पीडीजी योगिंदर दीवान, आरपीवीसीसी चेयरमैन भूपिंदर जैन, पीडीसी कांता कपूर, कमल अग्रवाल, अशोक कानूनगो, विभोर कपूर, सुकीना शर्मा, डा. बृंदा कपिल, डा. शालू शर्मा, नकुल कपूर, अंकुश बक्शी, डा. ज्योति कपिल (एसएमओ), आरसी वर्मा, राकेश भंडारी, हरविंदर ठाकुर, विनोद गुप्ता तथा ट्रैफिक पुलिस से विकास भट्ट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

गवर्नर रवि प्रकाश ने इस दौरान तीन महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया। उन्होंने आधुनिक तकनीक से सुसज्जित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोडऩा है। रोटरी चौक का नामकरण करते हुए रोटरी के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया गया। वहीं सेंटर परिसर में स्थापित आकर्षक हॉट एयर बैलून मॉडल भी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना। अध्यक्ष पुनीत कपूर ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए जनहित और समाज सेवा के कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने सराहा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ रोटेरियन कांता कपूर द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।
Next Story