
x
कमांड। मंडी आईआईटी प्रबंधन ही अब स्कूल का संचालन भी करेगा। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने स्कूल के संचालन को चल रहे मामले में फैसला सुनाते हुए इसके संचालन मंडी आईआईटी प्रबंधन को ही सौंपा है और पुरानी कमेटी को स्कूल संचालन से हटा दिया है। आईआईटी में खुले इस स्कूल के संचालन अधिकार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसके चलते इस मर्तबा संशय का ऐसा भंवर बन गया था कि अविभावकों से लेकर छात्रों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई थीं। इस बीच हिमाचल हाईकोर्ट में मामला सिंगल बैंच से होता हुआ डब्बल बैंच तक गया और फिर आईआईटी मंडी को ही स्कूल के संचालन का पूरा अधिकार मिल गया।
इस बीच दूसरे पक्ष के पास हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का अधिकार अभी भी मौजूद है। हिमाचल हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद आईआईटी स्कूल में छात्रों के दाखिले से लेकर इसके संचालन की सभी गतिविधियों को आईआईटी प्रबंधन ने टेक ओवर कर लिया है। स्कूल में तीन सौ से ज्यादा छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस स्कूल को कोर्ट में चल रहे विवाद के बीच ही सीबीएसई ने मान्यता दे दी थी। जिसके चलते आईआईटी प्रबंधन ने प्रवेश प्रक्रिया छह मई से ही शुरू कर दी है। हिमाचल हाईकोर्ट के ताजा आदेश के बाद पुरानी कमेटी स्कूल संचालन में कोई हस्ताक्षेप नहीं कर पाएगी और अब स्कूल की दैनिक गतिविधियों के संचालन का अधिकार आईआईटी प्रबंधन के हाथ आ गया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





