भारत

हाईकोर्ट ने 2 अधिकारियों के पदोन्नति आदेश किए जारी

Shantanu Roy
9 Sep 2023 9:36 AM GMT
हाईकोर्ट ने 2 अधिकारियों के पदोन्नति आदेश किए जारी
x
शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 2 अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। उपपंजीयक अनिल कुमार शर्मा को पदोन्नत कर अतिरिक्त पंजीयक तैनात किया गया है। इसके अलावा सहायक पंजीयक हेमंत शर्मा को उपपंजीयक के पद पर पदोन्नत किया गया है। दोनों ही अधिकारियों की पदोन्नति तुरंत प्रभाव से लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं। मुख्य न्यायाधीश ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 229 में दिए गए प्रावधानों की शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह अधिसूचना जारी की है।
Next Story