
x
Rampur Bushahr. रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर में दर्ज अभियोग संख्या 41/26 अप्रैल 21 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 व 29 में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हेरोइन तस्करी से जुड़े मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गत 21 अप्रैल को थाना रामपुर की टीम ने गुरजीत सिंह पुत्र बग्गा सिंह, निवासी महादेव कॉलोनी, रायपुर सियूड़ी, कालका, जिला पंचकूला उम्र 24 वर्ष को 9.31 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। मामले की जांच आगे बढ़ाने पर पुलिस को नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की जानकारी मिली।
जांच के दौरान सामने आया कि सुखपाल सिंह पुत्र राजेश कुमार, निवासी बाल्मिकपट्टी मनयाना, तहसील मूनक, जिला संगरूर (पंजाब) उम्र 26 वर्ष का गिरफ्तार आरोपी के साथ वित्तीय लेन-देन तथा कॉल डिटेल रिकार्ड के माध्यम से संपर्क रहा है। इन तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुख पाल सिंह को भी गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर 25 अप्रैल तक पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





