भारत
भीषण आग की चपेट में नामी कंपनी की बिल्डिंग, कई कर्मचारी हुए घायल
jantaserishta.com
29 March 2025 1:05 PM IST

x
HERO कंपनी बिल्डिंग में हड़कंप.
रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में स्थित हीरो मोटोकॉर्प की एक्सटेंशन बिल्डिंग में मंगलवार रात भीषण आग लग गई. हादसे में 7 कर्मचारी घायल हो गए, जबकि एक लापता बताया जा रहा है. दमकल की 7 टीमों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
रेवाड़ी के धारूहेड़ा स्थित इस हीरो मोटोकॉर्प प्लांट की स्थापना 1985 में हुई थी और 2006 में इसमें एक एक्सटेंशन बिल्डिंग बनाई गई थी. मंगलवार रात करीब 12 बजे इस एक्सटेंशन बिल्डिंग में आग लग गई. उस समय अंदर करीब 10 मजदूर मौजूद थे, जिसके कारण पूरे प्लांट में भगदड़ मच गई. आग के कारण वर्कशॉप की छत का एक हिस्सा गिर गया, जिसमें 6-7 कर्मचारी घायल हो गए.
दमकल विभाग को सूचना मिलते ही रेवाड़ी, बावल और धारूहेड़ा से 7 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. दमकल कर्मियों ने लगातार 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, एक कर्मचारी लापता बताया जा रहा है, जिसे खोजने के लिए टीमें मलबा हटाने में जुटी हैं.
हादसे के बाद कंपनी प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है. घायल कर्मचारियों के परिवार के सदस्य कंपनी के बाहर अपने परिजनों का हाल जानने के लिए परेशान हैं, लेकिन किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही. प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.
Tagsहरियाणारेवाड़ीआगहीरो मोटोकॉर्प एक्सटेंशन बिल्डिंगHaryanaRewariFireHero Motocorp Extension Building
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





