भारत
'हैलो'...पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक चौंकाने वाला मामला आया सामने
jantaserishta.com
2 May 2025 4:04 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
कानपुर: एक तरफ जहां पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देशवासियों में दुख और आक्रोश है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस घटना के नाम पर ठगी कर रहे हैं. यूपी के कानपुर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां साइबर ठगों ने एक पुजारी को अपना निशाना बनाया है.
दरअसल, कानपुर के पनकी में रहने वाले एक पुजारी के पास फोन आया. फोन करने वाले ठग ने खुद को भारतीय सेना का अधिकारी बताया. उसने पुजारी से कहा कि कश्मीर में सेना की एक टुकड़ी जा रही है, उसके लिए पूजा करवानी है, आपको पूजा-पाठ के रुपये देने हैं अकाउंट डिटेल भेज दीजिए. इस तरह ठग ने रुपये देने के नाम पर पुजारी से उनका अकाउंट नंबर ले लिया और फिर उनके खाते से पैसे उड़ा दिए.
जानकारी के मुताबिक, कानपुर के पनकी के रहने वाले पुजारी कृष्ण बिहारी शुक्ला पूजा पाठ और रुद्राभिषेक करते हैं. बीते दिनों उनके पास एक फोन कॉल आया. सामने वाले ने कहा कि वह कानपुर कैंट से सेना का अधिकारी बोल रहा है. कॉलर ने फोन पर पुजारी से कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कानपुर कैंट से सेना की एक टुकड़ी कश्मीर जानी है. उनके लिए रुद्राभिषेक पूजन होना है.
पुजारी के अनुसार, कॉलर ने अपने से बड़े सेना अधिकारी से भी उसकी वीडियो कॉल करवाई फिर रुपये देने के नाम पर अकाउंट नंबर ले लिया. इसके बाद अकाउंट से सारे रुपये गायब कर दिए गए. आखिर में जाकर पुजारी को समझ आया कि वह ठगों का शिकार बन गया है.
फिलहाल, पुजारी ने मामले की शिकायत साइबर थाने में कर दी है. पुजारी का आरोप है कि ठग उसे धमका रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर पुलिस के पास गए तो उसके पूरे परिवार को ये बहुत महंगा पड़ेगा. उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. पहलगाम हमले के नाम पर सेना अधिकारी बनकर ठगी की गई है. जांच पड़ताल जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





