भारत

वीडियो रिकॉर्ड कर युवक ने खत्म कर ली अपनी जिंदगी, कहा- जल्द आऊंगा लौटकर...

jantaserishta.com
2 May 2025 3:21 PM IST
वीडियो रिकॉर्ड कर युवक ने खत्म कर ली अपनी जिंदगी, कहा- जल्द आऊंगा लौटकर...
x
डीएसपी ने क्या कहा?
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक युवक ने अपनी पत्नी से तंग आकर कट्टे से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा कि उसकी पत्नी पिछले 2 माह से मायके में थी और ससुराल नहीं आ रही थी, जिसके चलते युवक मानसिक तनाव में था और उसने ये कदम उठा लिया.
मृतक ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने बताया कि 'मेरी मौत का जिम्मेदार मेरी पत्नी, साला और सास हैं. मैंने अपनी पत्नी को सच्ची मोहब्बत कर हासिल किया था, लेकिन उसने मुझे मरने के लिए मजबूर कर दिया.' वीडियो में उसने अपने भाइयों से माफी भी मांगी. उसने कहा कि 'मेरे भाई मुझसे बहुत प्यार करते हैं. भाइयों, अब्बू और अम्मी को समझाना, मैं जल्द लौटकर आऊंगा. ऊपर वाले से दुआ करूंगा कि मुझे जल्दी से नीचे भेजो. मेरे मरने के बाद मेरे मां बाप और भाइयों को बिल्कुल भी परेशान न किया जाए. जो भी करना हो- मेरी पत्नी, साले और सास को सजा दी जाए. इन्होंने मुझे मरने को मजबूर किया है. इन लोगो ने मेरी जिंदगी से खिलवाड़ किया है. मुझे बर्बाद कर दिया. मैंने पत्नी से सच्ची मोहब्बत की थी. इसलिए उसको छोड़ नही सकता, क्योंकि उसके बगैर जी नही सकता. मैं सबसे यही कहूंगा कि हम मर्दों के बारे में कुछ सोचो, इन झूठी औरतों के चक्कर मे घर के चिराग बुझ जाते हैं.'
घटना के बाद पुलिस के आलाधिकारी पुलिस टीमो के साथ मौके पर पहुंचे. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. डीएसपी का कहना है कि पति पत्नी का विवाद चल रहा था. मौके पर फोरेंसिक टीम मौजूद है, जांच करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
मामला गिरवां थाना क्षेत्र के रीगा गांव का है जहां के रहने वाले हबीब का शव घर मे पड़ा मिला. पुलिस के मुताबिक हबीब ने अवैध कट्टे से खुद को गोली मार ली है. उसकी पत्नी से उसका कई महीनों से विवाद चल रहा था. साथ ही एक मामला भी कोर्ट में चल रहा है, जिसके चलते पत्नी 2 माह से मायके में है. मृतक युवक मानसिक तनाव में रहता था और उसने डिप्रेशन में आकर खौफनाक कदम उठा लिया. मृतक घर में चार भाइयों में सबसे छोटा था और उसने अपने भाई की साली से शादी की थी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story