भारत

सोलन में झमाझम बारिश, शिमला में गिरे ओले, पांच जिलों में अलर्ट जारी

Shantanu Roy
4 Jun 2026 4:12 PM IST
सोलन में झमाझम बारिश, शिमला में गिरे ओले, पांच जिलों में अलर्ट जारी
x
Solan. सोलन। सोलन में वीरवार दोपहर करीब 1:00 बजे अचानक झमाझम बारिश शुरू होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से राहत मिली। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में भी गिरावट आई। आज सोलन का अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। किसानों और बागवानों ने इस बारिश का
स्वागत किया है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, राजधानी शिमला में दोपहर को भारी बारिश हुई। बारिश के साथ काफी ओलावृष्टि भी हुई। वहीं, बदले मौसम के बीच बुधवार को रोहतांग दर्रे, लाहौल घाटी के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। मनाली समेत पूरी कुल्लू घाटी में झमाझम बारिश हुई। बता दें कि मौसम विभाग शिमला ने वीरवार के लिए कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Next Story