भारत

भरमौर में भारी बारिश, पांच घंटे रोकी मणिमहेश यात्रा

Shantanu Roy
28 Aug 2024 12:30 PM GMT
भरमौर में भारी बारिश, पांच घंटे रोकी मणिमहेश यात्रा
x
Bharmour. भरमौर। उत्तर भारत की प्रसिद्व मणिमहेश यात्रा के अधिकारिक तौर पर आरंभ होने के पहले दिन ही भरमौर क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद प्रशासन को घंटों यात्रा को अस्थायी तौर पर रोकना पड़ा। मंगलवार सुबह सात बजे से 12 बजे तक हड़सर से डल झील की ओर श्रद्वालुओं को जाने से रोकना पडा, जबकि स्नान कर वापस लौटने वाले श्रद्वालुओं की आवाजाही यहां पर जारी रही। जन्माष्टमी पर्व के छोटे शाही न्हौण में उमडी अप्रत्याशित भीड के बीच भारी बारिश से पैदल रास्ते में भी फिसलन हो गई थी। लिहाजा यात्रियों को डल झील के अलग-अलग पड़ावों से सुरक्षित हडसर तक पहुंचाने के लिए प्रशासन को यह कदम उठाना पड़ा है। मंगलवार दोपहर यात्रियों का हड़सर से डल झील की ओर जाने का क्रम आरंभ हो पाया। जानकारी के अनुसार सोमवार रात को भरमौर क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। वहीं उपरी हिस्सो में भी जोरदार बारिश हुई है। इसके चलते हडसर से डल झील तक जाने वाला रास्ता कीचड के चलते फिसलन भरा हो गया। वहीं हडसर से धनछो के बीच दो स्थानों पर रास्ता भी
धंसने की सूचना थी।


इस बीच यात्रा में जन्माष्टमी के छोटे शाही न्हौण के लिए उमडी अप्रत्याशित भीड के चलते डल झील के अलग-अलग पडावों पर लोगों का ही जाम लग गया और रास्ते में फिसलन होने के चलते आवाजाही में भी बडी बाधा उत्पन्न हो गई। भारी बारिश के बीच मणिमहेश डल झील पर स्नान कर लौट रहे श्रद्वालुओं की भीड को सुरक्षित हडसर तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने मंगलवार सुबह हडसर से डल झील की ओर यात्रियों की आवाजाही को बंद कर दिया। चंूकि यात्रा पर आने वाले श्रद्वालुओं का आंकड़ा अनुमानित एक लाख के करीब पहुंच गया था और अप्रत्याशित भीड के उमडने के बाद भी यात्रा पर जाने वालों का क्रम जारी था। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चंबा जिला को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया है। लिहाजा इस स्थिति में प्रशासन ने सबसे पहले स्नान कर लौट रहे यात्रियों को सुरक्षित हडसर तक पहुंचाने को प्राथमिकता देते हुए नीचे से उपर की ओर यात्रियों की आवाजाही को रोक दिया। पता चला है कि हड़सर से डल झील के अलग-अलग पड़ावों पर सोमवार के बाद मंगलवार दोपहर तक भारी भीड़ के चलते जाम की स्थिति बनी रही। यात्रा केपड़ावों पर भीड़ के चलते मणिमहेश यात्रियों के जाम की स्थिति और मौसम से राहत मिलने के उपरांत हड़सर से डल के लिए आवाजाही शुरू करवा दी।
Next Story