
UP समेत मध्य भारत में भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश समेत मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश हो सकती है।
मध्य भारत और बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक्टिव वेदर सिस्टम के चलते देश के मध्य, पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) के वैज्ञानिक डॉ. शशि कांत के मुताबिक, ये सिस्टम 13 अगस्त के आसपास कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकते हैं. इनके प्रभाव से राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, जबकि ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश का अनुमान है.
पूर्वोत्तर भारत में भी अगले सप्ताह बारिश तेज हो सकती है. दक्षिण भारत में फिलहाल भारी बारिश की संभावना कम है. डॉ. कांत के अनुसार, मध्य भारत के ऊपर बन रहे सिनॉप्टिक सिस्टम बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रहे हैं. वहीं, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण हिमालयी क्षेत्र के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है.
दिल्ली-NCR में बारिश





