भारत

kandaghat में बस-कार की जोरदार टक्कर, तीन घायल

Shantanu Roy
20 Jun 2024 12:06 PM GMT
kandaghat में बस-कार की जोरदार टक्कर, तीन घायल
x
Kandaghat. कंडाघाट। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच चंडीगढ़ शिमला सडक़ मार्ग पर एक निजी बस और एक कार में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों को चोट लगी है। निजी बस सोलन से शिमला की ओर जा रही थी। वहीं, कार शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। टक्कर नगर पंचायत कंडाघाट के सिलहारी वॉर्ड के समीप घटी। कार में कुल चार लोग सवार थे। जख्मी लोगों को कंडाघाट के सिविल हॉस्पिटल में उपचार दिया गया। कार में एक पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा था। बच्चा बिलकुल सुरक्षित है, परंतु पुरुष और महिला को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हे प्राथमिक उपचार देने के पश्चात छुट्टी दे दी गई है। एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया है। मामला दर्ज करके पुलिस की जांच जारी है।
Next Story