भारत

गर्मी की मार बेलों पर सूख गए फूल, पैदावार घटी

Shantanu Roy
27 May 2026 4:39 PM IST
गर्मी की मार बेलों पर सूख गए फूल, पैदावार घटी
x
ऊना। भयंकर गर्मी व तपती लू का असर इस बार पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ रहा है। ऐसे में जो किसान सब्जियां फसल उगाते हैं, उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सब्जी की खेती करने वाले किसानों के अनुसार इस बार 30 से 50 प्रतिशत सब्जी की पैदावार में कमी आई है अैर मंडी में जाने पर फसल का सही दाम भी नहीं मिल रहा है। गर्म लू ज्यादा होने से खेतों में पानी हर एक दिन छोडक़र देना पड़ रहा है। हालात ऐसे है कि प्रचंड धूप व लू चलने से फल व सब्जियों की बेलों पर फूल निकलते सार ही सूख रहा है और बेलों में फल नहीं पड़ रहा है, जिससे बेलों से किसानों को सब्जियां नहीं मिल पा रही है। हर तीसरे दिन फसलों की सिंचाई कर रहे हैं और फसलों में पानी की कमी को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी फसलों को पानी की पूर्ति करना असंभव हो रहा है। फसलों की सिंचाई के बाद भी बेलों में फल नहीं पड़ रहा है।
कृषि विभाग के अधिकारियों व विशेषज्ञों की मानें तो बेलों में फल न पडऩे का कारण तेज धूप व लू है, जिसके कारण फलों पर पड़ रहे फूल पकने से पहले ही सूखकर गिर रहा है और कच्चे फूल टूटने के कारण फल नहीं पड़ रहा है। हालांकि इन बेलों की पैदावार पेड़ों की छाया में की गई है, उन स्थानों में ऐसी समस्या नहीं आ रही है। बता दें कि जिला ऊना में इन दिनों फ्रांसबीन, खीरा, कद्दू, घीया, टमाटर, रामतोरी, लोकी सहित अन्य सब्जियों की फसलों को किसानों ने खेतों में लगाया है। जहां से 30 से 40 प्रतिशत सब्जियां ही खेतों से सब्जी मंडी ऊना तक पहुंच रही है और 70 से 80 प्रतिशत सब्जियां व फल बाहरी जिलों व राज्यों से आयात हो रहे हैं। ऊना में हर वर्ष करीब 500 हेक्टेयर भूमि पर सब्जियों की पैदावार की जाती है। जहां से करोड़ों की सब्जियां निकलती है और लोकल व बाहरी राज्यों की सब्जी मंडिय़ों में पहुंचती है। मानो खेतों में सूखा पड़ा हुआ है और सिंचाई करने की आवश्यकता है।
Next Story