Top News

नौकरानी के साथ दिल दहला देने वाली घटना, मालिकों ने किया जिल्लत 

Nil dhankar
10 Dec 2023 8:56 AM IST
नौकरानी के साथ दिल दहला देने वाली घटना, मालिकों ने किया जिल्लत 
x

हरियाणा। गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घर में काम करने वाली एक 13 साल की नाबालिग लड़की (नौकरानी) को उसके मालिकों ने न सिर्फ कुत्ते से कटवाया बल्कि उसे परिवार के लोगों के सामने ही नग्न भी कर दिया.

मुंह पर टेप लगाकर एक कमरे में बंधक बनाई गई लड़की को उसकी मां ने अन्य लोगों की सहयोग से शनिवार को मुक्त कराया. पुलिस ने बताया कि मां ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी को 48 घंटे में केवल एक बार खाना दिया गया और उसके मुंह पर टेप लगा दिया गया ताकि वह शोर न मचा सके.

सेक्टर 51 महिला पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक जिस घर में लड़की काम करती थी उसके मालिक उसके हाथों पर तेजाब डालते थे और किसी को इस घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देते थे. पीड़ित लड़की मूल तौर पर बिहार की रहने वाली है. उसकी मां ने कहा कि 27 जून को पास के इलाके में वाहन साफ ​​करने वाले एक व्यक्ति की मदद से अपनी बेटी को सेक्टर 57 में रहने वाले शशि शर्मा के घर पर नौकरानी का काम दिलाया था.

Next Story