भारत

प्रसिद्ध कथावाचक को भजन गाते-गाते आया हार्ट अटैक, मौत का LIVE वीडियो

jantaserishta.com
24 July 2024 4:12 PM IST
प्रसिद्ध कथावाचक को भजन गाते-गाते आया हार्ट अटैक, मौत का LIVE वीडियो
x
देखें वीडियो.
राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में कथावाचक भागवताचार्य पंडित गोपाल कृष्ण महाराज का निधन हो गया है। कथा कहते हुए व्यास पीठ पर ही उन्हें दिल का दौड़ा पड़ा और उनकी मौत हो गई। भागवताचार्य के भजनों पर भक्त नाच रहे थे और तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
राजगढ़ के पचोर में भागवताचार्य की कथा चल रही थी। रविवार को गुरु पूर्णिमा के दिन आश्रम में कथा के दौरान पड़ी संख्या में भक्त भजन पर नाच गा रहे थे। तभी अचानक पंडित गोपाल कृष्ण के सीने में तेज दर्द उठा। देखते ही देखते वह व्यास पीठ पर ही गिर पड़े।
भक्तों की नजर पड़ी तो मदद के लिए दौड़े। भागवताचार्य को पचोर के निजी अस्पताल और फिर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस तरह कथावचाक की मौत से भक्त भी सन्न रह गए। उज्जैन के रहने वाले भागवताचार्य का शव सोमवार को राजगढ़ के गुरु आश्रम में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। उज्जैन के आश्रम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
हाल के समय में इस तरह के कई वीडियो सामने आए हैं। कभी नाचते-गाते तो कभी चलते-फिरते अचानक हार्ट अटैक से मौत हो जाती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story