भारत
आवासीय विद्यालय में 39 छात्र फूड पॉइजनिंग से हुए बीमार, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
24 July 2024 4:00 PM IST

x
सभी छात्रों की उम्र 12 से 16 साल के बीच बताई जा रही है।
रायचूर: कर्नाटक के रायचूर स्थित मोरारजी देसाई आवासीय विद्यालय में 39 छात्र फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। सभी छात्रों की उम्र 12 से 16 साल के बीच बताई जा रही है। उल्टी और मतली की शिकायत के बाद छात्रों को इलाज के लिए रायचूर अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह नाश्ते में परोसे गए पुलाव को खाने के बाद छात्र फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए।
360 में से 39 छात्रों की तबीयत बिगड़ी है, जिनका इलाज किया जा रहा है। हालांकि, सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए गए हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। स्कूल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बात की जांच की जा रही है कि छात्रों को परोसा गया नाश्ता अच्छा और सेहतमंद था या नहीं।
Tagsकर्नाटकमोरारजी देसाई आवासीय विद्यालयफूड पॉइजनिंगKarnatakaMorarji Desai Residential SchoolFood Poisoning
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





