भारत
चमकी गरीब की किस्मत, खदान से मिला 19.22 कैरेट का हीरा, जानें कीमत
jantaserishta.com
24 July 2024 3:51 PM IST

x
ये धरती बेशकीमती हीरों के लिए विख्यात है।
पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रत्नगर्भा में एक खुदाई के दौरान एक गरीब मजदूर को हीरा मिला है। 19.22 कैरेट हीरे की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पन्ना के रत्नगर्भा की धरती पर एक गरीब आदिवासी की किस्मत चमकी है। दरअसल, हीरा खदान में खुदाई के वक्त उसको 19.22 कैरेट हीरे की प्राप्ति हुई। हीरे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। उसे ये हीरा कृष्ण कल्याणपुर (पटी) के उथली हीरा खदान में मिला है।
पन्ना की धरती बेशकीमती हीरों के लिए विख्यात है। हीरा धारक चुनवादा आदिवासी ने प्राप्त हीरे को कार्यालय में जमा करवा दिया है। इसे आने वाली अगली नीलामी में रखा जाएगा। बता दें कि पन्ना जिले के अहिरगवां गांव के निवासी चुनवादा गोंड ने हीरा कार्यालय से मात्र 200 रुपए की रसीद कटवाई थी और 20 मई 2024 को कृष्ण कल्याणपुर के पटी क्षेत्र में हीरा खदान खोदने के लिए पट्टा बनवाया था।
गरीब आदिवासी को 8×8 मीटर की जगह उत्खनन के लिए दी गई थी। पट्टा जारी करवाने के बाद गरीब आदिवासी चुनवादा ने दिन-रात पत्नी व बच्चों समेत खदान में हीरा तलाशने के लिए मेहनत की। करीब दो माह की मेहनत में उसको बेशकीमती 19.22 कैरेट का हीरा मिला। नीलाम होने पर 12 प्रतिशत टैक्स और 1 प्रतिशत टीडीएस काटकर बाकी रकम हीरा धारक के खाते में भेज दी जाएगी। पिता की तबीयत खराब होने के कारण उसके बेटे राजू गौड़ ने हीरे को हीरा कार्यालय में जमा करवाया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





