भारत

जलोड़ी में महिलाओं का सुना दुखड़ा

Shantanu Roy
2 July 2026 5:33 PM IST
जलोड़ी में महिलाओं का सुना दुखड़ा
x
Ani. आनी। जिला परिषद कुल्लू के लझेरी वार्ड की सदस्य रीमा ठाकुर ने बारिश के बीच 10280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रे का दौरा किया। यहां उन्होंने स्थानीय उत्पाद, पर्यटन और आजीविका कार्यक्रमों से जुडक़र स्वरोजगार कर रही ग्रामीण महिलाओं से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। जिला परिषद सदस्या ने कहा कि यह खुशी की बात है कि महिलाएं सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। पर्यटन से जुडक़र वे आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।

स्थानीय उत्पादों और आजीविका कायक्रमों से जुड़ी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से न सिर्फ परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधर रही है, बल्कि पूरे क्षेत्र का सामाजिक-आर्थिक विकास हो रहा है। रीमा ठाकुर ने कहा कि नारी शक्ति का बढ़ता आत्मविश्वास जलोड़ी और रघुपुर क्षेत्र को नई पहचान देगा। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि सरकार, प्रशासन और वन विभाग के माध्यम से जलोड़ी दर्रे पर स्वरोजगार के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।उ न्होंने कहा कि आनी क्षेत्र में पर्यटन व्यवसाय को और विकसित किया जाएगा, ताकि स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को घर-द्वार पर ही स्वरोजगार के साधन मिल सकें।
Next Story