
x
Shimla. शिमला। स्वास्थ्य मंत्री डा. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने बुधवार को यहां महिला विकास निगम की 50वीं और हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विकास निगम की 75वीं निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का आयोजन महिलाओं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आर्थिक विकास और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करने के लिए किया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने ऋण प्रक्रियाओं को सरल बनाने, ऋण मंजूरी का समय कम करने और लाभार्थियों के लिए ऋण सुविधा को और अधिक सुलभ बनाने पर बल दिया। अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए ऋण प्रक्रिया को सरल बनाने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यता है।
ऋण वितरण के लिए वार्षिक और अल्पावधि लक्ष्य तय करने और उन्हें हासिल करने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए ताकि इस पहल को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों को कम ब्याज दर पर ऋण प्रदान कर रही है। बैठक में इस पहल को और सशक्त बनाने से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि इन मंजूरियों का महिलाओं और वंचित समुदायों के सामाजिक और आर्थिक विकास पर सकारात्क प्रभाव पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कोली समाज की बैठक को संबोधित करते हुए शिमला के रझाणा में कोली समाज के भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्माण क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि वन स्वीकृति सहित सभी आवश्यक औपचारिकताएं आगामी सप्ताह में पूरी की जा सकें और निमार्ण कार्य शीघ्र शुरू हो सके।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





