दोस्त के हवाले कर रहा था प्रेमिका को, रेप का विरोध करने पर हुई हत्या

यूपी। मिर्जापुर के पड़री क्षेत्र में प्रेमी और उसके दोस्त ने किशोरी की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर शव सूखे नाले में फेंक दिया। किशोरी के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। नाक, होंठ और गले पर गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस के अनुसार, किशोरी ने प्रेमी के दोस्त से संबंध बनाने से इनकार किया तो दोनों ने मिलकर हत्या कर दी। आधी रात भाभी के बगल में सोई किशोरी अचानक लापता हो गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार सुबह कुछ लोगों ने थाना क्षेत्र के एक गांव में सूखे नाले में किशोरी का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर गांव की एक महिला ने शव की पहचान अपनी लापता 15 वर्षीय बेटी के रूप में की। महिला ने बताया कि शनिवार को किशोरी अपनी भाभी के साथ कमरे में सोई थी। रात लगभग 12 बजे वह कमरे से लापता हो गई। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह घर से लगभग 200 मीटर दूर उसका शव मिला।
परिजनों ने सुखनई गांव निवासी साजन उर्फ राजन पर हत्या करने का आरोप लगाया है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि दोनों आरोपी साजन और अजय के खिलाफ दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी साजन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं देर रात एसओजी और पडरी पुलिस ने मुठभेड़ में दूसरे आरोपी अजय निवासी सुखनई को गिरफ्तार कर लिया।
पड़री थाना क्षेत्र में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि किशोरी ने प्रेमी के दोस्त के साथ संबंध बनाने से इनकार किया तो उसकी हत्या कर दी गई। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि किशोरी को उसके प्रेमी साजन ने रात में मिलने के लिए बुलाया था। सुनसान स्थान पर ले जाकर साजन ने पहले संबंध बनाया। इसके बाद दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी और गला दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस ने देर शाम सुखनई गांव निवासी मुख्य आरोपी और किशोरी के प्रेमी साजन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी साजन ने बताया कि घटना के समय मड़िहान क्षेत्र के सुखनई गांव निवासी अजय मौजूद था। साजन ने बताया कि पहले उसने संबंध बनाया था। बाद में अजय ने भी संबंध बनाने का दबाव डाला, लेकिन किशोरी ने इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।





