भारत

फर्श पर दे मारा...घर पर अकेले थी मां और बेटी, तभी...

jantaserishta.com
10 April 2025 10:18 AM IST
फर्श पर दे मारा...घर पर अकेले थी मां और बेटी, तभी...
x
फैली सनसनी.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक ऐसी वारदात सामने आई जो यकीन से परे है. यहां एक मां ने अपनी ही बेटी की जान ले ली. आरोपी महिला ने अपनी 11 साल की बेटी का कथित तौर पर सिर्फ इसलिए गला घोंट दिया क्योंकि वह उसकी बात नहीं मान रही थी.घटना लोनी थाना क्षेत्र के कंचन पार्क कॉलोनी में हुई. पुलिस ने बताया कि बुधवार को ये जानकारी दी है.
महिला के परिवार के अनुसार, उसका मानसिक स्थिति का इलाज चल रहा है. 40 साल की आरोपी उज्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी आलिया अपनी मौसी के घर जाने की जिद कर रही थी.
लोनी के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि उज्मा ने मृतक आलिया को मौसी के घर जाने की इजाजत नहीं दी, लेकिन लड़की ने उसकी बात नहीं मानी. अधिकारी ने बताया, 'अपनी बेटी के बात न मानने से गुस्साई उज्मा ने आलिया की पिटाई कर दी. उसने अपनी बेटी को गर्दन से पकड़कर फर्श पर पटक दिया. इससे लड़की की तत्काल मौत हो गई.'
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों ने देखा कि आलिया के शरीर पर चोट के निशान थे. घटना के समय घर पर केवल उज्मा और आलिया ही थीं. पुलिस ने बताया कि उज्मा के पति और बेटा गुजरात गए हैं. आलिया के दादा ने पुलिस को बताया कि उज्मा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या का इलाज करा रही है. पुलिस मामले में औपचारिक शिकायत का इंतजार कर रही है. एसीपी ने बताया कि इस बीच उज्मा को हिरासत में ले लिया गया है और आलिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story