भारत

चोरी के इरादे से ताला तोड़ शोरूम में घुसा

Shantanu Roy
5 Jun 2025 5:55 PM IST
चोरी के इरादे से ताला तोड़ शोरूम में घुसा
x
Hamirpur. हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुीर के नजदीक नादौन चौक के पास चोरी के इरादे से शोरूम में घुसे व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि शोरूम से निकालकर कुछ सामान साथ लगते एटीएम कक्ष में रखा गया था। आरोपी की गतिविधियों पर संदेह होने के चलते स्थानीय लोगों ने इसे मौके पर पकड़ा और बाद में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में ले लिया है तथा पूछताछ की जा रही है। चोरी के प्रयास की यह घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे की है। सूत्रों की मानें तो शोरूम का ताला तोडक़र व्यक्ति अंदर घुस गया था। हालांकि अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story