भारत

सचिवालय में हवन, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डाली आहुति

Shantanu Roy
10 Oct 2024 12:28 PM GMT
सचिवालय में हवन, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डाली आहुति
x
Shimla. शिमला। नवरात्र के मौके पर मंगलवार को सचिवालय में यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्णाहूति डाली। सचिवालय चालक संघ द्वारा नवरात्र के उपलक्ष्य पर हवन यज्ञ का आयोजन रखा गया था और इसके साथ भंडारा भी दिया, जिसमें भी मुख्यमंत्री ने शिरकत की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।


इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विधायक हरीश जनारथा, कांग्रेस नेता सतपाल रायजादा, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा और संघ के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। यहां सचिवालय के नए भवन में भंडारे का आयोजन था, जबकि यज्ञ का आयोजन कर्मशाला में किया गया। सुबह से ही इसकी खूब तैयारी चल रही थी और दोपहर में सीएम यहां पर पहुंचे। सचिवालय के नए भवन में दिए गए भंडारे में बड़ी संख्या में सचिवालय कर्मचारियों और बाहर से आए लोगों ने हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया
Next Story