भारत

अर्चना तिवारी मिल गई? परिवार ने फोन से संपर्क होने का किया दावा

Nil dhankar
19 Aug 2025 1:23 PM IST
अर्चना तिवारी मिल गई? परिवार ने फोन से संपर्क होने का किया दावा
x
पढ़े पूरी खबर

एमपी। कटनी की रहने वाली अर्चना तिवारी के लापता होने का मामला नया मोड़ ले चुका है. 7 अगस्त को इंदौर से कटनी के लिए नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने के बाद अर्चना रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई थी. अब उसके परिवार ने दावा किया है कि अर्चना सकुशल है और उसने आज परिवार से फोन कॉल पर बात की है, जिसमें उसकी मां से भी बातचीत हुई. हालांकि, यह साफ नहीं है कि अर्चना ने कहां से कॉल किया?

इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है कि अर्चना का ट्रेन टिकट ग्वालियर के एक पुलिस कांस्टेबल ने बुक किया था. इसके आधार पर रेलवे पुलिस (GRP) ने ग्वालियर जिले के भंवरपुरा थाना पहुंचकर संबंधित कांस्टेबल से पूछताछ शुरू कर दी है.

GRP को इस बात के सबूत मिले हैं कि अर्चना का टिकट उसी कांस्टेबल ने बुक किया गया था. अर्चना के लापता होने के बाद से पुलिस और GRP लगातार जांच कर रही हैं, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि अर्चना कहां से कॉल कर रही थी?

Next Story
null