भारत

हरियाणा की सैनी सरकार ने विश्वास मत हासिल किया, देखें वीडियो

jantaserishta.com
13 March 2024 2:27 PM IST
हरियाणा की सैनी सरकार ने विश्वास मत हासिल किया, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Naib Singh Saini) ने विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया है। नायब सरकार के बहुमत परीक्षण का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किया गया। हरियाणा विधानसभा में बहुमत के लिए 46 विधायक चाहिए। भाजपा ने 48 विधायकों के साथ बहुमत हासिल किया है। इनमें से 41 विधायक भाजपा के हैं। जबकि उसे 6 निर्दलीयों का भी समर्थन हासिल है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने विधानसभा सत्र को संबोधित करते हुए कहा, "मैं एक साधारण पारिवार से आता हूं, मेरे परिवार में कोई भी राजनीति में नहीं है। मैं सिर्फ भाजपा का एक पार्टी कार्यकर्ता हूं और आज मुझे इतना बड़ा अवसर दिया गया है। यह केवल भाजपा जैसी पार्टी में ही संभव है..."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story