भारत

एक्सप्रेसवे पर पिकअप और कैंटर की टक्कर, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत

jantaserishta.com
20 Aug 2025 10:41 AM IST
एक्सप्रेसवे पर पिकअप और कैंटर की टक्कर, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
x
दर्दनाक सड़क हादसा.
बहादुरगढ़: हरियाणा के बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 33 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब एक्सप्रेसवे पर मजदूरों से भरी एक पिकअप गाड़ी को कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप गाड़ी का पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कैंटर के भी सामने वाले हिस्से के शीशे टूट गए। इस टक्कर में पिकअप सवार करीब 37 मजदूरों में से अधिकांश घायल हो गए।
घायल व्यक्ति ने बताया कि जब वह पिकअप गाड़ी में जा रहे थे, उसी दौरान पीछे से कैंटर ने टक्कर मारी। लखीमपुर खीरी से प्रवासी मजदूरों को महेंद्रगढ़ में खेती के काम के लिए लाया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में एक्सीडेंट हुआ।
बताया जा रहा है कि ये सभी प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के अमन नगर से हरियाणा के महेंद्रगढ़ स्थित घोड़ाकैमला गांव की ओर जा रहे थे। इसमें कुछ लोग सीतापुर के रहने वाले भी थे। वे फसल कटाई के लिए यहां आए थे। हादसे के बाद घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 8 घायलों का इलाज बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में चल रहा है, जबकि बाकी गंभीर रूप से घायल मजदूरों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। घायलों में कई महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story