भारत
हरियाणा सरकार ने खसरे के प्रसार को रोकने के लिए शुरू किया अभियान
jantaserishta.com
7 Feb 2023 8:29 AM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार खसरे के प्रसार को रोकने के लिए नूंह और पलवल जिलों में मीजल्स रूबेला (एमआर) कैच-अप अभियान चला रही है। अभियान में 9 माह से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों को एमआर टीके की एक अतिरिक्त खुराक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सोमवार को नूंह व पलवल (हथीन व होडल प्रखंड) में एमआर कैचअप अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के दौरान 4,72,250 बच्चों को एमआर की अतिरिक्त खुराक दी जाएगी।
विज ने कहा कि अभियान के पहले सप्ताह में लाभार्थियों को स्कूलों में कवर किया जाएगा और उसके बाद एमआर की अतिरिक्त खुराक देने के लिए आउटरीच सत्र आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि दोनों जिलों में उपायुक्तों द्वारा अभियान शुरू किया गया है। 100 प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के लिए अभियान की निगरानी राज्य के नोडल अधिकारियों और डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ जैसी भागीदार एजेंसियों के अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
मंत्री ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायती राज, शिक्षा, आईएमए और आईएपी जैसे सभी संबंधित विभागों से अभियान को सफलतापूर्वक लागू करने और खसरा और रूबेला उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग करने के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का अनुरोध किया गया है।
Tagsस्वास्थ्य मंत्री अनिल विजअनिल विजहरियाणा सरकारहरियाणाहरियाणा न्यूज़Health Minister Anil VijAnil VijGovernment of HaryanaHaryanaHaryana News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





