भारत

हरनोटा के एयरफोर्स जवान की सड़क हादसे में मौत

Shantanu Roy
20 Nov 2025 3:32 PM IST
हरनोटा के एयरफोर्स जवान की सड़क हादसे में मौत
x
Jawali. जवाली। विधानसभा क्षेत्र जवाली के अंतर्गत पंचायत हरनोटा के 27 वर्षीय एयरफोर्स जवान संजीव कुमार पुत्र जोगिंदर सिंह की अमृतसर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जिससे समूचे क्षेत्र में माहौल गमगीन है। एयरफोर्स जवान संजीव कुमार करीब छह साल पहले एयरफोर्स में भर्ती हुए थे तथा वर्ष 2022 में उनका विवाह हुआ था। जवान की मौत का समाचार सुनते ही माता निर्मला देवी, पिता जोगिंदर सिंह, पत्नी व परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। संजीव कुमार के पिता मेहनत मजदूरी करते हैं तथा माता गृहिणी है जबकि पत्नी सरकारी अध्यापिका है।
पिता अपने बेटे की मौत सुनकर खामोश हो गया है जोकि किसी से बात तक नहीं कर रहा है जबकि माता, पत्नी व परिजनों का बिलख-बिलख कर बुरा हाल है। शहीद जवान के घर ढांढस बंधवाने वालों का तांता लगा हुआ है। जानकारी अनुसार संजीव कुमार अमृतसर में बुधवार को सुबह ड्यूटी के बाद मोटरसाइकिल से क्वार्टर वापस आ रहा था कि इस दौरान सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। परिजनों को इसकी सूचना दी गई तथा परिजन अमृतसर को रवाना हो गए। आज गुरुवार को शव घर पर पहुंचेगा जिसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Next Story