भारत

हैप्पी होली, आज जमकर उड़े गुलाल

Shantanu Roy
14 March 2025 5:59 PM IST
Shimla. शिमला। राजधानी शिमला में आज यानी शुक्रवार को धूम धाम से होली पर्व मनाया जाएगा। होली पर्व को लेकर शिमला शहर ने तैयारियों गुरुवार को ही कर ली है। शहर के उपमंडलों में डीजे पार्टी का भी आयोजन किया जा रहा है। होली पर्व को लेकर गुरुवार को शहर के बाजारों और स्कूलों में रौनक देखने को मिली। शुक्रवार को अवकाश के चलते गुरुवार को विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का पर्व उत्साहित होकर मनाया। रिज और मॉलरोड सहित लोअर बाजार में भी लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। बाजारों में बाजारों की दुकानों में हर्बल रंग ही उपलब्ध है। बाजारों में रंग-बिरंगे गुलाल और कई तरह की पिचकारियों खरीदते हुए भी बच्चे दिखे। दुकानदार खेमराज ने बताया कि गुरुवार से ही बाजारों में होली के पर्व को लेकर लोग काफी उत्साहित दिखे।
Next Story