भारत

हमीरपुर के पीएमश्री स्कूल को डे-बोर्डिंग का तोहफा

Shantanu Roy
15 July 2026 4:53 PM IST
हमीरपुर के पीएमश्री स्कूल को डे-बोर्डिंग का तोहफा
x
Hamirpur. हमीरपुर। जिला मुख्यालय स्थित पीएमश्री शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही विद्यालय के छात्रों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। शुरुआती योजना के तहत डे बोर्डिंग स्कूल के लिए अलग स्थान का चयन कर नया परिसर बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन अब विभाग ने नीति में बदलाव करते हुए पहले से संचालित विद्यालय परिसर में ही अतिरिक्त भवनों का निर्माण करने का
निर्णय लिया है।


इसके तहत आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त कक्षाएं, विज्ञान एवं कम्प्यूटर प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लासरूम, पुस्तकालय, खेल सुविधाएं, बहुउद्देश्यीय हॉल तथा अन्य आधारभूत ढांचे विकसित किए जाएंगें। वहीं विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्य सीमा डोगरा ने बताया कि विद्यालय को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए शिक्षा निदेशालय से मंजूरी मिल चुकी है। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इससे विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। हमीरपुर जिला मेंं नादौन उपमंडल के अमलैहड़ और भोरंज उपमंडल के करहा में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का काम जोरों पर चल रहा है, जोकि इस वर्ष के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है, जबकि सुजानपुर उपमंडल में करोट और बड़सर उपमंडल में कोहडरा में नया राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल बनाया जा रहा है, जिसका काम युद्धस्तर पर जारी है।
Next Story