किशोरी के साथ रेप करने वाले का हॉफ एनकाउंटर, पुलिस टीम ने दबोचा

यूपी। आगरा के संजय प्लेस में किशोरी के साथ दुराचार के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी जुनैद को पालीवाल पार्क से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के पैर में गोली लगी है। उसे घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उससे तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। दूसरे आरोपित आसिफ की तलाश जारी है।
संजय प्लेस में जिस किशोरी से दुराचार हुआ था पुलिस ने उसे वीडियो और फुटेज के आधार पर खोज निकाला था। पीड़िता ने बताया कि दो लोगों ने रुपयों का लालच देकर उसके साथ गलत काम किया था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा जुनैद व आसिफ के नाम मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार रात पालीवाल पार्क स्थित लाइब्रेरी के पास पुलिस ने आरोपित को रोकने की कोशिश की।
इस पर आरोपित जुनैद ने पुलिस फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जुनैद के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार जुनैद निवासी अबुल उलाह दरगाह ने किशोरी से दुराचार कर वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। पुलिस गिरफ्त में जुनैद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।18 अगस्त को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही आगरा पुलिस हरकत में आ गई थी। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने नाबालिग पीड़िता को तलाशने के साथ-साथ आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की थीं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर उसे खोज निकाला। पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उसके बयान भी दर्ज किए। दोनों आरोपियों पर 19 अगस्त को ही मुकदमा दर्ज हो गया था।





