भारत

हाफ एनकाउंटर, कोर्ट से भागा आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
13 Jun 2025 6:39 AM IST
हाफ एनकाउंटर, कोर्ट से भागा आरोपी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। देवरिया मेंदीवानी न्यायालय परिसर से हेड कांस्टेबल का हाथ छुडाकर भगाने वाले बंदी को गुरुवार की आधी रात सदर कोतवाली की हाटा रोड पर मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। कुशीनगर जनपद की हाटा कोतवाली के ग्राम गांधी नगर निवासी शिवा बांसफोर ने रिश्ते की किशोरी का महुआडीह थाना क्षेत्र से बहला-फुसलाकर कुछ माह पहले अपहरण कर लिया था। इस मामले में महुआडीह थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर मई माह में उसे जेल भेजा था। गत 5 जून को उसकी न्यायालय में पेशी थी।

हेड कांस्टेबल उसे न्यायालय में पेश कराने के बाद न्यायालय परिसर स्थित हवालात की तरफ ले जा रहा था। इस बीच वह हेड कांस्टेबल से हाथ छुड़ाकर चहारदीवारी फांदकर भाग गया था। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी थी। उसकी तलाश में दबिश भी दी जा रही थी। गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सदर कोतवाली के हाटा रोड पर है। इस पर पुलिस सक्रिय हो गई।

पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। एसओजी और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शिवा के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एएसपी अरविंद कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी लीं। गुरुवार को दिन में ही आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Next Story
null