
x
पतलीकूहल। पतलीकूहल क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई तेज ओलावृष्टि ने सेब उत्पादकों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अचानक बदले मौसम के बीच हुई ओलावृष्टि ने क्षेत्र के कई बागानों में सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। बागवानों के अनुसार इस समय सेब का आकार लगभग अखरोट के बराबर हो चुका था और फसल बेहतर स्थिति में दिखाई दे रही थीए लेकिन कुछ ही मिनटों की ओलावृष्टि ने महीनों की मेहनत पर गहरा असर डाल दिया। बताया जा रहा है कि पतलीकूहल तथा इसके आसपास के कई गांवों में तेज बारिश के साथ बड़े आकार के ओले गिरे। ओलों की मार इतनी तीव्र थी कि पेड़ों पर लगे सेबों का छिलका तक उतर गया। कई स्थानों पर फलों पर गहरे निशान पड़ गए हैंए जिससे उनकी गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
बागवानों का कहना है कि जिन फलों पर ओलों की चोट लगी है, वे बाजार में अच्छी कीमत नहीं दिला पाएंगे। क्षेत्र के बागवानों ने बताया कि इस वर्ष मौसम पहले ही कई बार करवट बदल चुका है। कभी बारिश तो कभी तेज हवाओं के कारण बागवानी कार्य प्रभावित होते रहे हैं। इसके बावजूद बागवान बेहतर उत्पादन की उम्मीद लगाए बैठे थे। सेब की फसल इस समय विकास के महत्वपूर्ण चरण में थी और फल लगातार आकार ले रहे थे। ओलावृष्टि ने उन्हें आर्थिक नुकसान की चिंता में डाल दिया है। ओलों की वजह से केवल फलों को ही नुकसान नहीं पहुंचाए बल्कि कई पेड़ों की नई कोपलें और पत्तियां भी प्रभावित हुई हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





