
पंजाब। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू कश्मीर के सरहदी गांवों में पाकिस्तान भारी गोलाबारी कर निर्दोष लोगों को निशाना बना रहा है। खासकर जम्मू कश्मीर में बीते रोज से जारी भारी शेलिंग में कई लोगों की जान जा चुकी है। एहतियात के तौर पर बोर्डर से लगे पंजाब के गांवों को भी बीएसएफ ने खाली करवा लिया है।
ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित पनाह और खाने की दिक्कत हो रही है। संकट की इस घड़ी में सिखों की सबसे बड़ी संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने इंसानियत सेवा का बीड़ा उठाया है। एसजीपीसी ने सीमावर्ती क्षेत्रों के ऐतिहासिक गुरुद्वारों में ऐसे लोगों के लिए सराय बनाने और लंगर की व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने यह आदेश जारी किए हैं।
दरबार साहिब डेरा बाबा नानक गुरदासपुर, गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी रामदास अमृतसर, गुरुद्वारा गुरुसर सतलानी साहिब छेवीं होशियारनगर अमृतसर, गुरुद्वारा श्री छेहरटा साहिब पातशाही छेवीं अमृतसर, गुरुद्वारा बाबा बीर सिंह जी गांव रत्तोके तरनतारन, गुरुद्वारा भाई तारा सिंह जी शहीद गांव वान तरनतारन, गुरुद्वारा जमनी साहिब पातशाही दसवीं बाजिदपुर फिरोजपुर, गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब श्री मुक्तसर साहिब, गुरुद्वारा बीर बाबा बुड्ढा साहिब जी ठाठा तरनतारन, गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा जी तेजा कलां गुरदासपुर, गुरुद्वारा सांह साहिब गांव बासरके गिलां अमृतसर और गुरुद्वारा पातशाही छठी और नौवीं, गुरु का बाग घुक्केवाली अमृतसर को के प्रबंधकों को पत्र जारी कर तुरंत सराय और लंगर की वयवस्था करने को कहा गया है।





