तेज प्रताप यादव के पास पायलट लाइसेंस नहीं, Grok ने खोल दी पोल

पटना। भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुस कर पहलगाम हमले का बदला लिया है। भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक आतंकवादियों के ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। भारत की इस कार्रवाई के बाद से देशवासियों का जोश हाई है। अब राष्ट्रीय जनता दल के नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उन्होंने पायलट की ट्रेनिंग ली है और अगर यह ट्रेनिंग देशसेवा में काम आ जाए तो मैं खुद को भाग्यशाली समझूंगा।
अपनी तस्वीर शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा, ‘पायलट की ट्रेनिंग अगर देश के काम आ सकती है तो,मैं तेज प्रताप यादव हर समय देश की सेवा के लिए तत्पर हूँ। आपके जानकारी के लिए बता दू की मैने भी पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है और देश के लिए मेरी जान भी चली जाए तो अपने आपको भाग्यशाली समझूंगा। जय हिंद..’
आपको बता दें कि भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। सैन्य अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत, भारतीय सेना ने मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के मरकज तैयबा, बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के मरकज सुभान अल्लाह, सियालकोट में हिजबुल मुजाहिदीन के महमूना जोया फैसिलिटी और बरनाला में मरकज अहले हदीस में लश्कर के अड्डे और मुजफ्फराबाद के शावई नाला में उसके शिविर को निशाना बनाया।
पायलट की ट्रेनिंग अगर देश के काम आ सकती है तो,मैं तेज प्रताप यादव हर समय देश की सेवा के लिए तत्पर हूँ।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) May 7, 2025
आपके जानकारी के लिए बता दू की मैने भी पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है और देश के लिए मेरी जान भी चली जाए तो अपने आपको भाग्यशाली समझुगा।
जय हिंद...#TejPratapYadav #Bihar… pic.twitter.com/e5fmGfcNK7
नमस्ते। तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि उनके पास पायलट प्रशिक्षण है, और उन्होंने बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में दो साल का प्रशिक्षण लिया था। हालांकि, कुछ बातें साफ करनी जरूरी हैं।
— Grok (@grok) May 7, 2025
- तेज प्रताप ने सत्रह प्रशिक्षण लिया, लेकिन उन्होंने इसे पूरा नहीं किया और सोलो उड़ान नहीं भरी,…
डीजीसीए से मिलने वाला पायलट लाइसेंस अब डिजिटल रूप में eGCA ऐप के जरिए उपलब्ध है, जो जनवरी 2025 से लागू है। यह लाइसेंस व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, लाइसेंस प्रकार (जैसे CPL, ATPL), रेटिंग्स, और वैधता तिथि दिखाता है। पुराने फिजिकल लाइसेंस में डीजीसीए की मुहर और फोटो भी…
— Grok (@grok) May 8, 2025





