भारत

भगवान शिव के त्रिशूल-हनुमान की गदा से बरसेगा गुलाल

Shantanu Roy
27 Feb 2026 5:51 PM IST
भगवान शिव के त्रिशूल-हनुमान की गदा से बरसेगा गुलाल
x
Nahan. नाहन। रंगों के त्योहार होली के लिए जिला भर के बाजार रंग,गुलाल, पिचकारी से सजने शुरू हो गए हैं। होली त्योहार इस वर्ष दो से चार फरवरी के बीच जानकारी अनुसार मनाया जा रहा है। फाल्गुन माह की पूर्णिमा को प्रतिवर्ष बुराई पर अच्छाई का प्रतीक होली उत्सव होलिका दहन से जुड़ा है। वहीं इस मर्तबा होलिका तीन मार्च के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। जिसके चलते जानकार रंगों वाली होली को चार मार्च को खेलना ही शुभ बता रहे हैं। वहीं होलिका दहन जिला सिरमौर में दो मार्च को होगा। जबकि खेलने वाली होली चार मार्च को खेली जाएगी। जिसके लिए अब मात्र पांच दिनों से भी कम दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में जिला भर में दुकानदारों ने रंगों व पिचकारियों को सजाना शुरू कर दिया है। जिला मुख्यालय नाहन में होली को लेकर सबसेे अधिक वैरायटी व उचित मूल्य की रेंज बड़ा चौक में व्यापारियों ने उपलब्ध करवाई है। होली के लिए इस मर्तबा बाजारों में शॉवर पिचकारी, थंम्ज-अप, फेंटा पिचकारी के साथ स्नेक पिचकारियां उतारी गई हैं, जबकि नाहन के बाजार में शिव के त्रिशूल, हनुमानजी की गदा की आकर्षक पिचकारियों भी बच्चों को ध्यान में रखकर उपलब्ध
करवाई गई है।
यहीं नही होली त्यौहार को आकर्षक बनाने के लिए कलर गिलास बाजार में आया है, जिसमें पानी डालने पर 100 बार गिलास रंगीन होगा। जबकि मॉनेस्टर, वॉटर टैंक, गन पिचकारी,टॉयज पिचकारी की विस्तृत रेंज उपलब्ध करवाई गई है। व्यापारी कपिल गर्ग, आयुष इत्यादि ने बताया कि नाहन होली के लिए 50 रूपए से लेकर 650 रूपए की मूल्य की जहां पिचकारियों की विस्तृत रेंज उतारी गई है। वहीं हर्बल गुलाल पैकिंग ग्राहकों के त्वचा रक्षा को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध करवाई गई है। होली त्यौहार को लेकर लगातार बाजार विस्तृत रेेंज उतार रहे हैं। ऐसे में नाहन में भी स्मोकर, फॉग, हेयर केप, मुखोटे, स्प्रे के अलावा चार किलोग्राम से लेकर आठ किलोग्राम तक सिलेंडर गुलाल उपलब्ध करवाए गए हैं। यहीं नही दुकानदारों ने बताया कि होली में इस मर्तबा राइफल, फायर गन आकर्षक व उचित मूल्य की रेंज में उपलब्ध है। जिसको लेकर हर उम्र के वर्ग में अब उत्सुकता बनी हुई है। उन्होने बताया कि इस मर्तबा लेडिज व जेंटस होली के कुर्ते मार्केट में उपलब्ध करवा गए हैं, जिन्हे होली खेलने के दौरान ही पहना जाता है। जोकि प्रत्येक साइज के हिसाब से मात्र 150 रूपए की कीमत तक ग्राहकों को उपलब्ध हो जाएगें। बहरहाल होली त्योहार के लिए जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन सहित बाजार होली के रंगों से सजने शुरू हो गए हैं।
Next Story