भारत

कल से GST बचत उत्सव शुरू हो रहा है : पीएम मोदी

Nilmani Pal
21 Sept 2025 5:11 PM IST
कल से GST बचत उत्सव शुरू हो रहा है : पीएम मोदी
x

रायपुर/दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में नवरात्रि के शुभारंभ की घोषणा करते हुए देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने बताया कि 22 सितंबर से नवरात्रि का प्रथम दिवस है और इसी दिन से नया नेक्स्ट जेनेरेशन जीएटी लागू किया जाएगा.

प्रधानमंत्री ने इस अवसर को विशेष बताते हुए कहा कि यह केवल एक त्योहार का समय नहीं, बल्कि आर्थिक विकास और कर प्रणाली में सुधार का भी महत्वपूर्ण फेज है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बचत उत्सव से हर देशवासी का पैसा बचेगा. कल से देश में जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत हो रही है. कल से हर घर में खुशियां बढ़ेंगी.

केंद्र और राज्यों की वजह से ये संभव हो सका है. हर राज्य की शंका समाधान किया गया है. वन नेशन, वन टैक्स का सपना साकार होगा. टैक्स के जाल से परेशानी होती थी, लेकिन जीएसटी रिफॉर्म से सब कुछ आसान बन गया.

उन्होंने कहा, 'इस जीएसटी रिफॉर्म्स से हमारे देश के गरीब, मध्यम वर्गीय, मिडिल क्लास, युवा, किसान, महिलाएं, व्यापारी और उद्यमी सभी को फायदा होगा. त्योहारों के इस मौसम में सबका मुंह मीठा होगा. देश के हर परिवार की खुशियां बढ़ेंगी. मैं देश को जीएसटी रिफॉर्म्स की बधाई देता हूं. ये रिफॉर्म्स भारत की ग्रोथ स्टोरी को नई गति देंगे. कारोबार को भी बूस्टर डोज मिलेगा. नई पीढ़ी के जीएसटी सुधार देश के हर राज्य को विकास की दौड़ में विकास का साथी बनाएंगे.'


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यकाल में अब तक 11 बार देश के नाम संबोधन किया है. देश की बड़ी घटनाओं, फैसलों या आपात परिस्थितियों से जुड़े रहे हैं.

8 नवंबर 2016 – नोटबंदी की घोषणा.

27 मार्च 2019 – मिशन शक्ति (एंटी-सैटेलाइट मिसाइल परीक्षण).

24 मार्च 2020 – कोविड-19 लॉकडाउन की घोषणा.

14 अप्रैल 2020 – कोविड लॉकडाउन विस्तार.

12 मई 2020 – आत्मनिर्भर भारत आर्थिक पैकेज.

30 जून 2020 – अनलॉक 2.0 के दिशा-निर्देश.

20 अक्टूबर 2020 – कोविड संबंधित नीतियां.

7 जून 2021 – वैक्सीनेशन ड्राइव की प्रगति.

19 नवम्बर 2021 – तीन कृषि कानूनों की वापसी.

8 अगस्त 2019 – अनुच्छेद 370 हटाने के बाद बयान.

12 मई 2025 – ऑपरेशन सिंदूर (जानकारी आतंकवाद पर कार्रवाई के संबंध में).

इसके अलावा 15 अगस्त को हर साल – लाल किले से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संबोधित करते हैं.

Next Story
null