भारत
50 हजार रिश्वत लेते धरा जीएसटी इंस्पेक्टर, कारोबारी से पैसे मांगना पड़ा महंगा
Shantanu Roy
1 Oct 2025 4:42 PM IST

x
Una. ऊना। सर्तकता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ऊना टीम ने केंद्रीय जीएसटी इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। विजिलेंस विभाग ने उक्त कार्रवाई केंद्रीय जीएसटी विंग कार्यालय में की है। विजिलेंस विभाग ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी जांच प्रक्रिया जारी है। जानकारी के अनुसार एक व्यावसायी से गलत रिर्टन भरी गई थी, जिसे लेकर जीएसटी इंस्पेक्टर ने उक्त व्यवसायी से 1.25 लाख रुपए की रिश्वत की डिमांड की थी। उक्त व्यावसायी ने इस बावत शिकायत विजिलेंस विभाग के पास दी थी, जिस पर विजिलेंस विभाग के डीएसपी फिरोज खान के नेतृत्व में टीम ने योजनाबद तरीके से जाल बिछाया।
मंगलवार को शिकायतकर्ता व्यावसायी जब उक्त जीएसटी इंस्पेक्टर के कार्यालय में राशि देने पहुंचा तो पहले से जाल बिछाए बैठी विजिलेंस टीम ने जीएसटी इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी तफ्तीश आरंभ कर दी है। उधर, विजिलेंस विभाग के एसपी बलबीर सिंह ने बताया ऊना में जीएसटी इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। भ्रष्टाचार पर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा, जो भी सरकारी कर्मचारी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





