भारत
रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर, पूछताछ की जा रही
jantaserishta.com
25 Jun 2024 7:35 PM IST

x
मचा हड़कंप.
देहरादून: उत्तराखंड कर विभाग (जीएसटी) के असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. शशिकांत दुबे को मंगलवार को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उत्तराखंड विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तारी के बाद उनके घर पर जाकर भी सर्चिंग की।
उत्तराखंड विजिलेंस की टीम ने उन्हें देहरादून के लक्ष्मी रोड स्थित कार्यालय में घूस लेते गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 के पीसीएस अधिकारी डॉ. शशिकांत दुबे के आवास पर विजिलेंस की टीम सर्चिंग कर कार्रवाई कर रही है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि असिस्टेंट कमिश्नर दुबे ने रेस्टोरेंट के बिलों में जीएसटी की कुछ कमियों को बताकर भारी जुर्माने का दबाव बनाया और फिर उससे 75 हजार की रिश्वत की मांग की। इसकी शिकायत विजिलेंस से की गई।
इसके बाद टीम ने जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. शशिकांत दुबे को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। इसके साथ ही उनके आवास पर भी छापेमारी करते हुए चल-अचल संपत्ति के बारे में पूछताछ की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





