भारत

एक बीकॉम में पढ़ती है ,तो दूसरा छठी फेल...बंटी-बबली के कारनामे उजागर

jantaserishta.com
25 Jun 2024 7:25 PM IST
एक बीकॉम में पढ़ती है ,तो दूसरा छठी फेल...बंटी-बबली के कारनामे उजागर
x
SBI बैंक में 15000 और अन्य बैंकों में 10 हजार जमा करके करीब 100 से अधिक खाते खुलवाए हैं।
कटिहार: पाकिस्तान कनेक्शन वाले बिहार के दो साइबर ठगों को पुलिस ने धर दबोचा है। चंपारण के रहने वाले आरोपियों को पटना से दबोचा गया है। आरोपी की पहचान पश्चिमी चंपारण जौकटिया निवासी नेस्ताक आलम और पूर्वी चंपारण नौरंगिया निवासी ईशा कुमारी के रूप में हुई है । ईशा बीकॉम में पढ़ती है ,जबकि नेस्ताक छठी क्लास फेल है। दोनों आरोपी को पटना जिले के कदम कुआं थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
साइबर थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने मीडिया को बताया कि साइबर थाना में 3 नवंबर 2023 को एक साइबर क्राइम का केस दर्ज किया गया था । कांड के उद्भेदन के लिए ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन , प्रशिक्षु डीएसपी स्वेता कुमारी , चांदनी , कुमारी निशी , सत्यनारयण पाल और सुमित राज, मो. दानिश रोशन कुमार की तत्परता से दोनों आरोपियों के गिरफ्तार किया गया।
जांच में पता चला कि साइबर क्राइम के माध्यम से पैसा ठगने वाला अपराधी का कनेक्शन पश्चिम और पूर्वी चंपारण के रहने वाले दो व्यक्ति से है। दोनों की खोजबीन की दौरान ये बात सामने आई कि दोनों ने पिछले 6 महीने में 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है। संबंधित आरोपों के बारे में जब डाटा कंगाल गया तो यह सामने आई की दोनों आरोपी पाकिस्तान में रहने वाले मुल्तान निवासी के साथ-साथ एक दर्जन से अधिक पाकिस्तानियों को पासबुक नंबर उपलब्ध कराते हैं। यह भी बात सामने आई की ईशा और उसके साथी 10 से 15000 रुपए में SBI बैंक में 15000 और अन्य बैंकों में 10 हजार जमा करके करीब 100 से अधिक खाते खुलवाए हैं।
संबंधित खाता का नंबर पाकिस्तान के 15 से अधिक लोगों को उपलब्ध कराया गया । पाकिस्तान में साइबर क्राइम से जुड़े लोग दोनों आरोपियों को एक साल से हर दिन खाते में 2-3 लाख रुपए औसतन भेज रहे थे। अपने हिस्से का पैसा निकालने के बाद खाते में मौजूद पैसे को पाकिस्तान के लोगों तक कैश डिपॉजिट मशीन और अन्य माध्यम से भेजा जाता था। यह भी बात सामने आई कि पाकिस्तान साइबर अपराधियों से इन दोनों का कनेक्शन था। हर दिन कई पाकिस्तानी साइबर क्राइम से वर्चुअल मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर बातचीत होती थी ।
इस मामले में जब पुलिस के पास पुख्ता साक्ष्य मिले है। दोनों आरोपी पटना में छिप कर रह रहे थे है। जिन्हें पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के रहने वाले दोनों आरोपी के पास से 16 एटीएम कार्ड, 8 हजार कैश, 6 मोबाइल, 6 सिम, सोने जैसी धातु की दो अंगूठी, एक चांदी के गले की चैन और स्मार्ट वॉच जब्त की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story