भारत

चाय के लिए जीआरपी दरोगा ने दिखाई दबंगई, रेलवे स्टेशन की घटना

Nilmani Pal
26 Feb 2026 6:57 AM IST
चाय के लिए जीआरपी दरोगा ने दिखाई दबंगई, रेलवे स्टेशन की घटना
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। मथुरा में जीआरपी थाने में तैनात दरोगा ने स्टाल पर मौजूद वैंडर को जमकर थप्पड़ जड़े। वैंडर की गलती इतनी थी कि उसने दरोगा के कहने पर चाय नहीं बनाई थी। दरोगा की ये हरकत स्टाल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वायरल हो गया। एसपी रेलवे ने दरोगा को निलम्बित कर जांच के आदेश जारी किए हैं।

जंक्शन रेलवे स्टेशन के पलेटफार्म संख्या आठ पर जीआरपी थाने के निकट मानसिंह की कृष्णा फूड के नाम से खाना पान की स्टाल है। स्टाल पर बुधवार की सुबह करीब 8:15 बजे जीआरपी थाने में तैनात उप निरीक्षक विवेक सिंह पहुंचे और स्टाल पर मौजूद वैंडर सूरज चौहान को दूध का पेकिट देते हुए चाय बनाने के लिए कहा। सूरज ने दरोगा से कहा कि स्टाल की साफ सफाई करने के बाद वह चाय बनाकर दे देगा। कुछ देर बाद जब दरोगा वापस आए तब भी वैंडर साफ सफाई कर रहा था। उसने चाय नहीं बनाई थी। इस पर दरोगा ने पहले चाय बनाने के लिए कहा। वैंडर ने सफाई का काम पूरा करने के बाद चाय बनाने के लिए कहा। इसके बाद दरोगा ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया। वैंडर ने उन्हें गालियां नहीं देने के लिए कहा, तो दरोगा का पारा चढ़ गया। दरोगा ने वैंडर के गाल पर चांटे जड़ दिए। दारोगा की ये हरकर स्टाल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और किसी प्रकार सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो वायरल होते ही अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। स्टाल संचालक मानसिंह ने बताया कि दरोगा ने वैंडर के साथ मारपीट ही नहीं की बल्कि उसने उसके मूंह में पेशब करने की बात भी कही थी। वैंडर सूरज ने बताया कि दरोगा ने स्टाल में रखे वाइफर से भी उसे मारने का प्रयास किया।

सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि चाय बनाने से मना करने पर दरोगा ने स्टाल पर मौजूद वैंडर के साथ मारपीट की। जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी रेलवे ने दरोगा विवेक सिंह को निलम्बित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए हैं। दरोगा द्वारा की गई मारपीट स्टाल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।


Next Story
null