भारत
गाड़ी-फ्लैट न देने पर शादी से मुकरा दूल्हा, कन्या पक्ष वाले करते रहे इंतजार
Shantanu Roy
16 May 2026 3:38 PM IST

x
Chandpur. चांदपुर। शहर में एक शादी समारोह की कई रस्में पूरी होने के बाद वर पक्ष द्वारा बारात लेकर आने से इनकार करने का मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। कन्या पक्ष का आरोप है कि वर पक्ष ने ऐन मौके पर फ्लैट और गाड़ी की डिमांड रख दी। मांग पूरी नहीं होने पर वर पक्ष बारात लेकर नहीं आया। कन्या पक्ष की शिकायत पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। बिलासपुर शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी के अनुसार उनकी बेटी की शादी झंडूता क्षेत्र के गोइंद गांव निवासी के साथ तय हुई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शादी गत दस मई को थी। शादी समारोह और बारात के लिए होटलों में बुकिंग करवाई गई थी। उससे पहले रिसेप्शन हुई थी। सगाई के दौरान आभूषण भी दिए गए थे।
शादी समारोह पर 30 से 40 लाख रुपए खर्च हो चुके थे। शादी से एक दिन पहले गत नौ मई को वर पक्ष की ओर से फ्लैट और गाड़ी की डिमांड की गई। ऐन मौके पर की गई डिमांड पूरी नहीं होने पर वर पक्ष ने बारात लेकर आने से इनकार कर दिया। इससे उनके परिवार के सभी मानसिक तनाव में आ गए। उनकी शिकायत पर बीएनएस और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके पुलिस कार्रवाई कर रही है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





