भारत

सीआरपीएफ की टीम पर ग्रेनेड हमला, तीन नागरिक घायल

jantaserishta.com
26 Jun 2021 7:49 PM IST
सीआरपीएफ की टीम पर ग्रेनेड हमला, तीन नागरिक घायल
x

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में चल रही शांति प्रक्रिया आतंकवादियों को रास नहीं आ रही है. पिछले कुछ दिनों से लगातार आतंकवादी सुरक्षाबलों या आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं. शनिवार को आतंकियों ने श्रीनगर के बाबरशाह इलाके में सीआरपीएफ गश्ती दल पर ग्रेनेड से हमला कर दिया. इस हमले में तीन नागरिक घायल हो गए. सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में जुटे हैं.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि क्रालखुद पुलिस थानांतर्गत बाबरशाह क्षेत्र में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त दल शाम छह बजे के आसपास ग्रेनेड फेंका. उन्होंने कहा कि ग्रेनेड सड़क किनारे फट गया जिसमें तीन लोग घायल हो गए. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सुरक्षा बल हमलावरों की तलाश कर रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story