भारत

आशीष शर्मा का ग्रैंड वेलकम, हमीरपुर में मंडल भाजपा की मीटिंग

Shantanu Roy
3 April 2024 10:28 AM GMT
आशीष शर्मा का ग्रैंड वेलकम, हमीरपुर में मंडल भाजपा की मीटिंग
x
हमीरपुर। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हमीरपुर सदर से निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा के स्वागत और सम्मान में भाजपा मंडल हमीरपुर की एक बैठक मंगलवार को हमीरपुर के बसंत रिजॉटर्स में मंडलाध्यक्ष आदर्श कांत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष देश राज शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदर्शकांत, प्रदेश सचिव व हमीरपुर समन्वय समिति के संयोजक नरेंद्र अत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय पाल सोहारू, जिला महामंत्री अजय रिंटू, पूर्व जिला अध्यक्ष प्यारेलाल शर्मा, अनिल ठाकुर, प्रदेश ओबीसी मोरचा उपाध्यक्ष रसिल सिंह मनकोटिया, अजय शर्मा, हरीश शर्मा, मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, राजेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज,जिला सहित प्रदेश, जिला व मंडल भाजपा के सभी पदाधिकारी, सदस्य, कार्यकत्र्ता व विभिन्न बूथों के त्रिदेव मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बैठक में पहुंचे विधायक आशीष शर्मा का सभी पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मंडलाध्यक्ष ने विधायक को पार्टी का पटका व टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस बैठक में अगामी लोकसभा चुनावों व प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा उपचुनावों के बारे विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष आदर्शकांत शर्मा ने कहा कि विधायक आशीष शर्मा का पार्टी परिवार में स्वागत है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को भारी मतों से विजयी बनाएंगे और उपचुनावों में भाजपा के सभी उम्मीदवार भारी मतों से जीत दर्जकर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष देश राज शर्मा ने आशीष शर्मा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग आशीष शर्मा को मिलेगा।
Next Story